पटना | राजद के बिहार विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह की सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई। उनके खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। सुनील सिंह की सदस्यता खत्म होने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने पर भड़क गई हैं। उन्होंने इसको लेकर सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। साथ ही उन्होंने सरकार से बड़ी मांग भी की।
वहीं राबड़ी देवी ने बिहार सरकार से बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि, वेल में आकर प्रदर्शन करने और तख्ती लेकर प्रदर्शन करने पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक कानून लागू हो जिससे वेल में आकर कोई प्रदर्शन ना करे। चाहे वो किसी पार्टी का क्यों ना हो वेल में आकर और तख्ती लेकर कोई भी प्रदर्शन नहीं करेगा। जो भी बोलना होगा माइक में बोलना होगा। साथ ही राबड़ी देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, सदन में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है।
0 Comments