फिर डोल रहा मुकेश सहनी का मन, विस चुनाव से पहले छोड़ सकते हैं तेजस्वी का साथ


पटना | लोकसभा चुनाव के बाद अब बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार एनडीए 2025 में होने वाले विस चुनाव को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। विपक्षी गठबंधन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। खबर है कि लोस चुनाव में तेजस्वी यादव को कंधा देने वाले सन ऑफ मल्लाह का मन-मिजाज बदल रहा है। भाजपा के बताये रास्ते पर मुकेश सहनी ने चलना शुरू कर दिया है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने को लेकर भाजपा नेताओं के आह्वान पर मुकेश सहनी ने भी फेसबुक-ट्विटर (एक्स) की डीपी में स्वयं की तस्वीर हटाकर तिरंगा झंडा लगा लिया है।

भाजपा के आह्वान पर सोशल मीडिया अकाउंट में तस्वीर बदलने पर मुकेश सहनी को लेकर राजनैतिक चर्चा शुरू हो गई है। खबर है कि उनकी नजदीकी भाजपा से बढ़ी है. हाल के दिनों में भाजपा के कई नेताओं से उनकी बातचीत हुई है. इसके बाद वीआईपी के संरक्षक बीजेपी को लेकर नरम हो गए हैं। जानकार बताते हैं कि मुकेश सहनी अब तेजस्वी यादव के साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाले। जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लेंगे। वैसे 2020 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले धोखा खाने के बाद मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद भाजपा से हाथ मिलाया।

बीजेपी ने वीआईपी को अपने खाते से विधानसभा की 11 सीटें दी, जिसमें चार पर जीत मिली थी। मुकेश सहनी को विधान परिषद भेज कर नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था। खबर है कि इस बार भी उसी फार्मूले के तहत मुकेश सहनी को एनडीए में एडजस्ट किया जायेगा। हालांकि वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भाजपा के साथ जाने की बात को सिरे से खारिज किया है।

Post a Comment

0 Comments