पटना | पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर ने आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। चिराग पासवान के कार्यालय में दोनों की मुलाकात हुई। चिराग पासवान ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि देश की बेटी पर प्रत्येक भारतीयों को गर्व है।
चिराग पासवान ने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा कि, "पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाली, देश की बेटी मनु भाकर से मिलकर उन्हें उनके ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दी"।
चिराग ने आगे लिखा कि, "उनकी यह सफलता देश की भावी पीढ़ी, खासकर हमारी बेटियों को खेल के क्षेत्र में अपना नाम रौशन करने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी। प्रत्येक भारतीय को आप पर गर्व है"। बता दें कि, पेरिस ओलपिंक में भारत 6 मेडल (1 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) के साथ 71वें स्थान पर रहा।
0 Comments