डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश, CBI को सौंपी जांच

कोलकाता | कलकत्ता हाई कोर्ट ने ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में CBI जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने कोलकाता पुलिस को कल सुबह 10 बजे तक केस डायरी, सीसीटीवी फुटेज और बयानों समेत सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने के लिए कहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। रेप के बाद महिला डॉक्टर की हत्या भी कर दी गई थी। वहीं इस मामले को लेकर देश भर में डॉक्टरों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

बता दें कि गुरुवार और शुक्रवार (9 अगस्त) की दरमियानी रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पीड़िता पीजी सेकेंड ईयर की छात्रा थी और छाती से जुड़े रोगों में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए पढ़ाई कर रही थी। घटना के दौरान वह नाइट ड्यूटी पर थी और रात दो बजे जूनियर डॉक्टरों के साथ खाना खाकर सेमिनार हॉल में चली गई थी। सुबह छह बजे यहीं पर अर्धनग्न अवस्था में उसकी लाश मिली थी।

Post a Comment

0 Comments